*एक माह पूर्व करसाना गांव में कुएं से बरामद शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन*
*नाबालिग बालिका के अन्यत्र विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए रची हत्या की साजिश,शव कुएं में डालकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का किया प्रयास*
चित्तौड़गढ़, 20 जून 2026। डूंगला थाना पुलिस ने करीब एक माह पूर्व ग्राम करसाना स्थित कुएं में मिले युवक के शव के मामले का पर्दाफाश करते हुए प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या का खुलासा किया है। मृतक युवक नाबालिक से विवाह करना चाह रहा था, जिससे नाराज नाबालिग बालिका एवं उसके परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बालिका को डिटेन किया है। हत्या के बाद शव को कुएं में डालकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 13 मई 2026 को डुंगला थाने पर सुचना मिली की करसाना गांव के स्�