
📰 खबर का असर: वीसी खबर की पहल पर बिजली विभाग ने लिया संज्ञान, शिकायत के समाधान की दी जानकारी
चंदौली। जिले के ग्राम मड़ई धरहरा में विद्युत उपकेंद्र सकलडीहा क्षेत्र के अंतर्गत तेज हवा के कारण बिजली का पोल डगमगाने और हाईटेंशन तार घर से सटने की समस्या को वीसी खबर ने प्रमुखता से उठाया था। स्थानीय निवासी कल्लू के अनुसार, इस स्थिति से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
वीसी खबर ने 26 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली विभाग और जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया था। पोस्ट में संबंधित अधिकारियों से मौके पर टीम भेजकर बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित कराने की मांग की गई थी।
शिकायत के समाधान की विभाग ने दी जानकारी
वीसी खबर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए EDC-चंदौली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से बताया गया कि शिकायत का समाधान कर दिया गया है। विभाग ने भविष्य में किसी भी विद्युत संबंधी असुविधा के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1912 और 18004101912 पर संपर्क करने की जानकारी भी साझा की।
जनता की आवाज, जिम्मेदारों तक
वीसी खबर का उद्देश्य स्थानीय समस्याओं को जनता और संबंधित अधिकारियों के सामने लाना है, ताकि समय रहते समस्याओं का समाधान हो सके। बिजली के खंभों, जर्जर तारों और अन्य जनसमस्याओं को लेकर नागरिकों की आवाज उठाना इसी प्रयास का हिस्सा है।
VC KHABAR — Voice of Citizens
#vckhabar #chandaulinews #electricity #breaking