
🚨 छतरपुर में फिर सक्रिय हुए जुआ माफिया? पुराने एसपी के कार्यकाल में था पुलिस का खौफ, अब खुद एसपी को उतरना पड़ रहा मैदान में!
छतरपुर। छतरपुर में इस समय चर्चाओं का माहौल गर्म है, क्योंकि पूर्व एसपी सलिल शर्मा, अमित सांघी जी और अगम जैन जी के कार्यकाल में जुआ माफिया और पुलिस प्रशासन के बीच भय का माहौल था। जुआ माफिया जुआ छोड़कर दूसरे कामों में सक्रिय हो गए थे, क्योंकि थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई थी कि जिस थाना क्षेत्र में जुए जैसे अपराध संचालित होंगे, वहां के थाना प्रभारी पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन आज माहौल यह है कि स्वयं छतरपुर एसपी को जुए के अड्डों पर कार्रवाई करनी पड़ रही है। इसका सीधा सा अर्थ है कि जुआ माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन्हें किसका संरक्षण मिल रहा है?
अब वर्तमान एसपी रजत सकलेचा से छतरपुर की जनता की अपील है कि हमारे छतरपुर को पहले की तरह जुआ मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि शहर में जुए के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लग सके।
छतरपुर की जनता चाहती है जुआ मुक्त शहर। अब पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि जुए के अड्डों और उनके संचालकों पर प्रभावी कार्रवाई होगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur SP Chhatarpur DIG Chhatarpur Range