
पीड़िता के अपहरण, छेड़खानी और मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
#बलिया। उभांव थाना #पुलिस ने पीड़िता के अपहरण/व्यपहरण, छेड़खानी और मारपीट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को #गिरफ्तार कर #न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2025 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना उभांव में #मुकदमा अपराध संख्या 183/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के साथ ही वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 की सुबह करीब 3:50 बजे उभांव पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित कुंवर पुरवां में दबिश देकर मुकदमे में वांछित अभियुक्त अरुण यादव उर्फ गरुण #पुत्र हीरा यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय बलिया भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक सूबेदार यादव समेत थाना उभांव के पुलिसकर्मी तथा महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहीं।