शाहजहांपुर की थाना सदर बाजार पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बारादरी मोहल्ले के रहने वाले आसिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आसिफ के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गाली-गलौज और मारपीट के संबंध में एक मामला दर्ज कराया गया था।