वार्ड नंबर 2 में नव निर्वाचित पार्षद मोनिका ने निकाली आशीर्वाद यात्रा
वैर (भरतपुर)। नगर पालिका वैर के वार्ड नंबर 2 से नव निर्वाचित पार्षद मोनिका पत्नी सुनील कुमार, पूर्व चेयरमैन ने बुधवार को वार्डवासियों का आशीर्वाद लेने के लिए आशीर्वाद यात्रा निकाली। यात्रा वार्ड की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरी।
आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह-जगह वार्डवासियों ने नव निर्वाचित पार्षद मोनिका का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं देते हुए वार्ड के विकास की उम्मीद जताई।
पार्षद मोनिका ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव में मिले स्नेह और विश्वास के लिए वे सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल नजर आया।
Weir, Bharatpur | Sep 30, 2026