Public App Logo
झारखंड में अभी मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर में भी आंधी-पानी का असर देखने को मिल सकता है। - Namkum News