
NH-139 के DPR को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ओबरा लोजपा विधायक प्रकाश चंद्रा,औरंगाबाद के विकास पर हुई चर्चा
औरंगाबाद जिले से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास के मुद्दों को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की गई। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान जमुई कांड के दोषियों के विरुद्ध Speedy Trial के माध्यम से त्वरित न्यायिक कार्रवाई कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
वहीं, NH-139 के विकास एवं DPR तैयार किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस संबंध में हस्तलिखित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपने सहयोगियों को आवेदन देते हुए निर्देश दिया कि आगामी बैठक में इस विषय को प्रस्तुत किया जाए तथा NH-139 के DPR तैयार करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
मुलाकात के दौरान औरंगाबाद जिले के विकास से जुड़े अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगाबाद जिले के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की सख्त नीति को भी दोहराया।
मुलाकात के बाद कहा गया कि NH-139 का DPR तैयार होने की दिशा में मुख्यमंत्री स्तर से पहल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे औरंगाबाद सहित NH-139 से जुड़े क्षेत्रों में सड़क एवं आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष लगातार उठाते रहने की बात भी कही गई।
#NH139 #DPR #Obra #Aurangabad #PrakashChandra #LJP #BiharNews #AurangabadNews #BiharVikas #ParivartanTakNews #NH139News #ObraVidhayak #AurangabadVikas #BiharCM #NitishKumar #Lojpa #PrakashChandraNews #ParivartanTak