
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई को चार महत्वपूर्ण सम्मान
संगठन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया
लाडनूं, 27 सितंबर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवर्धनम्’ के अवसर पर जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय, लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई को उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए चार महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में प्रदान किए गए।
परिषद को FIT YUVA–HIT YUVA–Yoga Se Hoga 2.0 (2026-27) में उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मान मिला। वहीं नेत्रदान पखवाड़ा 2026-27 के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए भी परिषद को सम्मानित किया गया।
सत्र 2025-26 में 126 से 250 सदस्यों वाली विशाल श्रेणी की परिषदों में संगठन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भी तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई को सम्मान मिला। इसके अलावा सत्र 2026-27 में चोखा सत्कार में परिषद के योगदान के लिए भी सम्मान प्रदान किया गया।
चार महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलने पर परिषद में हर्ष का माहौल रहा। परिषद पदाधिकारियों ने इन सम्मानों को पूरी टीम की एकजुटता, समर्पण, सक्रियता और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तक सभी सदस्यों का योगदान इन उपलब्धियों में महत्वपूर्ण रहा है।
परिषद ने कहा कि ये सम्मान सेवा, संगठन और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में भविष्य में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देंगे। इस अवसर पर दक्षिण मुंबई परिषद के अध्यक्ष सुमित सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, मंत्री श्रेयांस मुनोत, कोषाध्यक्ष रौनक धाकड़, उपाध्यक्ष पूरण चपलोत एवं दर्शन डागलिया तथा संगठन मंत्री दीपक कच्छारा उपस्थित रहे।