
#प्रयागराज: नशे में धुत युवक ने पुलिस चौकी में मचाया उत्पात, सरकारी फाइलें और फर्नीचर फेंके!
_________________________________________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 16 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार
_________________________________________________________
#प्रयागराज। यमुनानगर जोन में पुलिस की कार्यशैली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब नैनी थाना क्षेत्र की गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पर एक नशेड़ी युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने चौकी में रखी सरकारी फाइलें उठाकर बाहर फेंक दीं। इतना ही नहीं, उसने मेज और कुर्सियों को भी पलटकर बाहर फेंक दिया।
#जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे युवक नशे की हालत में पुलिस चौकी पहुंचा। उस समय चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। खाली चौकी देखकर युवक का हौसला बढ़ गया और उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
#मंत्री और पुलिस के खिलाफ की अभद्र भाषा का इस्तेमाल
#चौकी में उत्पात मचाने के बाद युवक बाहर निकला और शहर के एक मंत्री तथा पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। हाथ में लाठी लेकर वह सड़क से गुजरने वाले लोगों को दौड़ाने लगा।
#आसपास के लोगों ने जब मोबाइल से उसका फोटो और वीडियो बनाना शुरू किया, तो युवक उन पर भी हमलावर हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
#पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलने पर नैनी के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को काबू में किया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
#पूछताछ में युवक की पहचान चाका गांव निवासी महावीर के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
#Prayagraj #Naini #UttarPradesh #PoliceNews #BreakingNews #CrimeNews #LocalNews #LawAndOrder