महाशिवरात्रि एवं नाग पंचमी पर सरण गांव में भंडारे का आयोजन हल्का रादौर के ग्राम सारण में महाशिवरात्रि एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अंजनी अग्रवाल जी सहित आयोजन समिति के सदस्य डॉ. जरनैल सिंह (प्रधान), सम्या सिंह, टीटू पंडित, कृष्ण बिल्ला, पंडित राम रतन, एडवोकेट इंदरजीत सैनी, अमित सैनी एवं राम ईश्वर जी मौजूद रहे।
इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति द्वारा किए गए सेवा कार्य की सभी ने सराहना की।