
राजाबजार गैंगवार मामले में आईजी विकास वैभव पहुंचे घटनास्थल
जहानाबाद के राजाबजार में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को हुई घटना के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला और हथियार लहराने का मामला दर्ज कराया है। दोनों ओर से कई आरोपी नामजद हैं और एक-दूसरे के दर्ज मामलों में सीधे तौर पर शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इलाके में अवैध शराब के धंधे और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश ने बाजार में हिंसक झड़प और गैंगवार का रूप ले लिया।
नगर थाना में दोनों पक्षों के आवेदन पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम पक्ष की ओर से कांड संख्या 648/26 तथा द्वितीय पक्ष की ओर से कांड संख्या 647/26 दर्ज किया गया है।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
#Jahanabad #RajaBazar #VikasVaibhav #Gangwar #CrimeNews #JahanabadLive