बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दिलचस्प और सराहनीय घटना घटी.
दलसिंहसराय स्थित अपने परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए बड़ी संख्या में स्नातक के परीक्षार्थी पैसेंजर ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे. स्टेशन पर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि 75246 डाउन पैसेंजर ट्रेन, जिसका निर्धारित समय सुबह 7 बजकर 57 मिनट था, करीब एक घंटा 24 मिनट लेट चल रही है. करीब चालीस से अधिक परीक्षार्थियों में परीक्षा छूटने की चिंता साफ दिखने लगी.ठीक उसी समय सोनपुर रेल डिवीजन के डीआरएम अमित सरन का स्पेशल इंस्पेक्शन कोच शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर रुका. स्टेशन परिसर का निरीक्षण पूरा होने के बाद परेशान छात्र-छात्राओं ने सीधे डीआरएम से मुलाकात की और ट्रेन लेट होने तथा परीक्षा छूटने की समस्या बताई. छात्रों की व्यथा सुनकर डीआरएम ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाई...