रांची। बुधवार को मेन रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया हॉल में रांची जिला मोमीन कॉन्फ्रेंस के द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें में मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों एवं लोगों से मुलाकात कर सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगा। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा, अधिकार और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर निरंतर प्रयास करने तथा हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए आवाज उठाने की बात कही।
Namkum, Ranchi | Oct 7, 2026