Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में आज प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर पूर्वी, सदर पश्चिमी एवं नगर क्षेत्र के सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में SIR कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तरीय गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. तुबिद, रंजन प्रसाद, सतीश पुरी, भूषण पाट पिंगुवा, चंद्रमोहन तियू, रूपा सिंह दास, राजश्री बानरा, आनंद सयनम, पवन शर्मा, राकेश पोद्दार, कुंज बिहारी खंडाईयत, रविशंकर विश्वकर्मा, रितेश कुमार पिंटू, निलेश देवगन, नाइकी तापे, हेमंत केसरी, रोहित दास, जगदीश निषाद, मृदुला निषाद तथा कालीचरण पान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं BLA-2 कार्यकर्ता उपस्थित थे। ।

MORE NEWS

बनुआ गाँव में पेयजल संकट के खिलाफ 'पेयजल-जन आंदोलन' करेंगे आजसू नेता

बनुआ गाँव में पेयजल संकट के खिलाफ 'पेयजल-जन आंदोलन' करेंगे आजसू नेता

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 14, 2026

सबीन को इकर जीबोन ते जोहार सभी को जोहार.
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 जून 2026 मूसीग सबीन स्कूल, अंगनबड़ी एंडो तकनीकी संस्थान रे १-१९ साल रेन होन को, बाबु को, मई को कृमिनाशक रेड को जोम एचि कोआ। एना मेनते आपे इंगा आपु को, एंडो अभिभावक को तय ते ग्वारी मेना जिला स्वास्थ्य क्षेत्र रे मजबूत बाई लगिड पूरा ते पूरा देंगा बु एमेया

*डॉ शिवचरण हंसदा, उपाधीक्षक- सदर अस्पताल, चाईबासा।*

सबीन को इकर जीबोन ते जोहार सभी को जोहार. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 जून 2026 मूसीग सबीन स्कूल, अंगनबड़ी एंडो तकनीकी संस्थान रे १-१९ साल रेन होन को, बाबु को, मई को कृमिनाशक रेड को जोम एचि कोआ। एना मेनते आपे इंगा आपु को, एंडो अभिभावक को तय ते ग्वारी मेना जिला स्वास्थ्य क्षेत्र रे मजबूत बाई लगिड पूरा ते पूरा देंगा बु एमेया *डॉ शिवचरण हंसदा, उपाधीक्षक- सदर अस्पताल, चाईबासा।*

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 14, 2026

*विश्व रक्तदाता दिवस पर जिले में 6 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन. सशस्त्र बल, व्यवसायी वर्ग एवं प्रबुद्धजनों सहित रक्त वीरों के सहभागिता से आज 254 युनिट रक्त का संग्रह।*
*रक्त दान करें, अच्छा लगता है!*
*रक्त दान - महादान*

*विश्व रक्तदाता दिवस पर जिले में 6 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन. सशस्त्र बल, व्यवसायी वर्ग एवं प्रबुद्धजनों सहित रक्त वीरों के सहभागिता से आज 254 युनिट रक्त का संग्रह।* *रक्त दान करें, अच्छा लगता है!* *रक्त दान - महादान*

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 14, 2026

एसआईआर को लेकर शनिवार को लगभग 1 बजे मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ में भाजपा द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट-2 को मतदाता सूची के सत्यापन के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबन गुप्ता और जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर रहकर काम करने का आह्वान किया। बताया गया कि वर्ष 2003 और 2026 के मतदाता सूची के आंकड़ों और बूथ मैपिंग का मिलान किस तरह किया जाना है। कार्यकर्ताओं को इसके तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ गुप्ता (ननका गुप्ता), जिला महामंत्री तीर्थ जामुदा, जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण बेहंदा, राजेश प्रधान, गणेश बंदिया, अर्जुन महापात्र, त्रिभुवन महतो, राय पूर्ति, अन्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 13, 2026

जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी का आप सभी से अनुरोध एवं आग्रह है कि 1 से 19 वर्ष के जिले में जितने भी बच्चे हैं, अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या विद्यालय जाकर कृमि मुक्ति दवा का जरूर सेवन करें।

जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी का आप सभी से अनुरोध एवं आग्रह है कि 1 से 19 वर्ष के जिले में जितने भी बच्चे हैं, अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या विद्यालय जाकर कृमि मुक्ति दवा का जरूर सेवन करें।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 12, 2026