अवकाश के बावजूद स्कूल खुलने पर हुए सडक हादसे पर डीएम सख्त, नोटिस जारी कर कार्यवाही के दिये आदेश
अमेठी
भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते 31 अगस्त को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। इसके बावजूद सोमवार को आरपीएस एकेडमी में विद्यालय संचालित होने का मामला सामने आया।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एआरटीओ को दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवकाश के आदेश की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
Amethi, Amethi | Aug 31, 2026