कानपुर | काकादेव व्यापारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन
काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहा के पास हुए व्यापारी हत्याकांड में पुलिस ने रिमांड के दौरान अहम बरामदगी की है।
पुलिस के अनुसार, रिमांड पर लिए गए अभियुक्त हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता और कुशल श्रीवास्तव की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आए हॉकी और डंडे बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम दोनों अभियुक्तों को उनकी बताई गई जगह पर लेकर पहुंची, जहां से हॉकी और डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने इस बरामदगी को विवेचना में महत्वपूर्ण कड़ी माना है।
मामले में पुलिस की पूछताछ और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
📍 काकादेव, कानपुर
#Kanpur #KanpurNews #Kakadeo #KakadeoPolice #CrimeNews #KanpurCrime #MurderCase #PoliceAction #BreakingNews #UttarPradeshNews #GroundZeroNews