कानपुर में तालाब में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप!
मैनावती मार्ग स्थित सिंहपुर कछार में IBIZA GARDEN पार्टी लॉन के पास HP पेट्रोलियम के नजदीक तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई।
मगरमच्छ को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बनी रही। इसी बीच ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा।
क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किए जाने का इंतजार था, लेकिन ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर उसे पकड़ लिया।
📍 स्थान: सिंहपुर कछार, मैनावती मार्ग, कानपुर
.
.
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #Crocodile #CrocodileRescue