अ.जा. आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने आगर और नलखेड़ा के बालिका छात्रावासों का किया निरीक्षण
वृक्षारोपण कर 100 प्रतिशत सीट पूर्ति के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने बालिका सीनियर छात्रावास क्रमांक-02 आगर एवं बालिका उत्कृष्ट छात्रावास नलखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर श्री मालवीय ने छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवीन सत्र में छात्रावासों की 100 प्रतिशत सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
इस मौके पर जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग आगर, श्री शेखर उइके,डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई, उपस्थित थे।
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
#पौधारोपण