
8 वर्षीय बच्ची से दु*ष्क*र्म का मामला दर्ज होने के 2 घंटे बाद आ*रो*पी गिरफ्तार
चूरू। जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए चूरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। 8 वर्षीय ना*बा*लि*ग बच्ची के साथ दु*ष्क*र्म के गंभीर मामले में महिला पुलिस थाना टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज होने के मात्र तीन घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और तकनीकी व जमीनी सूचनाओं के आधार पर उसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में महिला पुलिस थाना टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित को तत्काल न्याय मिले और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। आमजन की सहायता और आपात स्थिति के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी रखे हैं ताकि सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लिया जा सके। #follower #nonfollowers #viralreelschallenge #viralphoto #highlightseveryone #highlight
#foryoupageシ
Churu, Churu | Sep 8, 2026