धौलपुर में नौतपा के अंतिम दिन मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया। मंगलवार सुबह से जिलेभर में रिमझिम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के बीच बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों और पशुपालकों के चेहरे भी खिल उठे हैं। लोगों ने नौतपा की तपिश से राहत मिलने पर खुशी जताई है।
#DholpurRain #Nautapa #WeatherUpdate #RainRelief #DholpurNews #RajasthanWeather #MonsoonUpdate #BreakingNews