फिरोजाबाद: थाना दक्षिण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को सुहागनगर डाकखाना के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की है।
रिपोर्ट: कश्मीर सिंह, पत्रकार, फिरोजाबाद
#DDMNewsFirozabad
क्या पुलिस की ऐसी कार्रवाई से अपराध पर लगाम लगेगी? कमेंट में बताएं 👇
#FirozabadPolice #ThanaDakshin #FirozabadNews #UPPolice #CrimeNewsFirozabad #SSP_Firozabad #KashmirSinghJournalist #DistrictFirozabad
---