Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

मनोहरपुर एवं आनंदपुर मंडल के बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न, एसआईआर प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में भारतीय जनता पार्टी के मनोहरपुर एवं आनंदपुर मंडल के बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं के लिए शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की ने की। *प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता वमन गुप्ता ने बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों, कार्यप्रणाली और मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रभावी ढंग से जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।* *कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।* *इस अवसर पर मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की ने मुख्य वक्ता वमन गुप्ता का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वहीं जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक को श्याम सांडिल तथा कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती मालती गिलुआ को सीमा मुंडारी द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।* *प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती मालती गिलुआ, भाजपा जिला महामंत्री किशोर डागा, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल प्रधान, आनंदपुर मंडल अध्यक्ष उमेश रवानी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान गुरुचरण नायक एवं मालती गिलुआ ने भी एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न आयामों की जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।* *कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किशोर डागा ने किया। प्रशिक्षण सत्र में अमरेश विश्वकर्मा, संजय सिंह, श्याम सांडिल, तेजराज महतो, संतोष कुमार गुप्ता, सिद्ध कुमार केरकेटा, प्रदीप कुमार मिश्रा, पारस सिंह और अंबुज साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बीएलओ-2 सदस्य उपस्थित रहे।* *अंत में मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।*

MORE NEWS

बनुआ गाँव में पेयजल संकट के खिलाफ 'पेयजल-जन आंदोलन' करेंगे आजसू नेता

बनुआ गाँव में पेयजल संकट के खिलाफ 'पेयजल-जन आंदोलन' करेंगे आजसू नेता

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 14, 2026

सबीन को इकर जीबोन ते जोहार सभी को जोहार.
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 जून 2026 मूसीग सबीन स्कूल, अंगनबड़ी एंडो तकनीकी संस्थान रे १-१९ साल रेन होन को, बाबु को, मई को कृमिनाशक रेड को जोम एचि कोआ। एना मेनते आपे इंगा आपु को, एंडो अभिभावक को तय ते ग्वारी मेना जिला स्वास्थ्य क्षेत्र रे मजबूत बाई लगिड पूरा ते पूरा देंगा बु एमेया

*डॉ शिवचरण हंसदा, उपाधीक्षक- सदर अस्पताल, चाईबासा।*

सबीन को इकर जीबोन ते जोहार सभी को जोहार. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 जून 2026 मूसीग सबीन स्कूल, अंगनबड़ी एंडो तकनीकी संस्थान रे १-१९ साल रेन होन को, बाबु को, मई को कृमिनाशक रेड को जोम एचि कोआ। एना मेनते आपे इंगा आपु को, एंडो अभिभावक को तय ते ग्वारी मेना जिला स्वास्थ्य क्षेत्र रे मजबूत बाई लगिड पूरा ते पूरा देंगा बु एमेया *डॉ शिवचरण हंसदा, उपाधीक्षक- सदर अस्पताल, चाईबासा।*

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 14, 2026

*विश्व रक्तदाता दिवस पर जिले में 6 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन. सशस्त्र बल, व्यवसायी वर्ग एवं प्रबुद्धजनों सहित रक्त वीरों के सहभागिता से आज 254 युनिट रक्त का संग्रह।*
*रक्त दान करें, अच्छा लगता है!*
*रक्त दान - महादान*

*विश्व रक्तदाता दिवस पर जिले में 6 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन. सशस्त्र बल, व्यवसायी वर्ग एवं प्रबुद्धजनों सहित रक्त वीरों के सहभागिता से आज 254 युनिट रक्त का संग्रह।* *रक्त दान करें, अच्छा लगता है!* *रक्त दान - महादान*

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 14, 2026

एसआईआर को लेकर शनिवार को लगभग 1 बजे मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ में भाजपा द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट-2 को मतदाता सूची के सत्यापन के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबन गुप्ता और जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर रहकर काम करने का आह्वान किया। बताया गया कि वर्ष 2003 और 2026 के मतदाता सूची के आंकड़ों और बूथ मैपिंग का मिलान किस तरह किया जाना है। कार्यकर्ताओं को इसके तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ गुप्ता (ननका गुप्ता), जिला महामंत्री तीर्थ जामुदा, जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण बेहंदा, राजेश प्रधान, गणेश बंदिया, अर्जुन महापात्र, त्रिभुवन महतो, राय पूर्ति, अन्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 13, 2026

जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी का आप सभी से अनुरोध एवं आग्रह है कि 1 से 19 वर्ष के जिले में जितने भी बच्चे हैं, अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या विद्यालय जाकर कृमि मुक्ति दवा का जरूर सेवन करें।

जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी का आप सभी से अनुरोध एवं आग्रह है कि 1 से 19 वर्ष के जिले में जितने भी बच्चे हैं, अपने नजदीकी आंगनबाड़ी या विद्यालय जाकर कृमि मुक्ति दवा का जरूर सेवन करें।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jun 12, 2026