नरपतगंज में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़! 4 गिरफ्तार, 10 बंडल नकली नोट बरामद | Araria News
अररिया के नरपतगंज से बड़ी खबर सामने आई है। झिंगली चौक के पास पुलिस ने नकली नोट और नकली सोना दिखाकर लोगों से ठगी व लूटपाट की साजिश रच रहे गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 4 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मौके से ₹500, ₹200 और ₹100 के नोटों के कुल 10 बंडल बरामद किए गए, जिनमें ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में नकली नोट रखे गए थे। इसके अलावा 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Pi Express News — खबर वही, जो जमीन से जुड़ी हो।
#Narpatanj #ArariaNews #ArariaPolice #FakeNote #FakeCurrency #BiharNews #CrimeNews #NarpatanjNews #PoliceAction #Araria #BiharCrime #BreakingNews #LatestNews #CrimeUpdate #PiExpressNews #नरपतगंज #अररिया #नकलीनोट #पुलिसकार्रवाई #बिहारन्यूज
Araria, Araria | Aug 21, 2026