
🚨 #छतरपुर_ब्रेकिंग 🚨
💥 MCX से अकूत दौलत कमाने वाले शरद अग्रवाल की संपत्तियां भी जांच के घेरे में!
🔍 राजेश अग्रवाल मौत मामले में फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस की कई टीमें सक्रिय
छतरपुर। चर्चित राजेश अग्रवाल मौत मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ओरछा रोड थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में आरोपी बताए जा रहे शरद अग्रवाल की छतरपुर और जबलपुर स्थित संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
🏠 सोशल मीडिया पर शरद अग्रवाल के कथित आलीशान बंगले और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
👮♂️ थाना प्रभारी दीपक यादव के अनुसार, मामले में अब तक रोहित पटैरिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं शरद अग्रवाल, सुरेश नगरिया, कल्लू कलई, अनवर खान और मोनू अग्रवाल की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
⚠️ पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
📌 मामले की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
#Chhatarpur #MCXCase #RajeshAgrawalCase #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #HindustanMedia24x7
#PunjabiNews #bundelkhand #chhatarpur