राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे: उपराष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को किया सम्मानित
जयपुर: राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित “विधायी गौरव यात्रा” में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन। द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के समागम के दौरान कटारिया ने भाग लिया। इस गरिमामय अवसर पर उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा की समृद्ध विरासत को नमन किया।
विधानसभा में उन विधायकों को विशेष सम्मान दिया गया, जिन्हें सात बार से अधिक बार जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है। इसी श्रृंखला में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
गुलाबचंद कटारिया ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा:
“इस गरिमामय अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा �