
शगुन जिंदल बने दी इंद्री राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान
इंद्री। एसजी फूड्स के मालिक शगुन जिंदल को दी इंद्री राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया है। उनका कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।
पूर्व प्रधान हरपाल मंढ़ाण द्वारा जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार इंद्री राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक विवान होटल, करनाल में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव गोयल ने की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एसजी फूड्स के मालिक शगुन जिंदल को एक वर्ष के लिए एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया।
नवनियुक्त प्रधान शगुन जिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी राइस मिलर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने पद का निर्वहन करेंगे तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर राजेश चहल, संजीव गोयल, विकास मंढ़ाण, मनोज ठक्कर, पूर्व प्रधान हरपाल मंढ़ाण, महिंद्र त्यागी, धीरज गोयल, मुकुल कांबोज, युगल गोयल, साहिल, राजेंद्र, अमित गोयल, सुशील गोयल और विनय सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Haryana Vishesh News 24 | इंद्री