ऋषिकेश में मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश। गीतानगर स्थित गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड में शटर तोड़कर हुई लाखों रुपये की चोरी का ऋषिकेश पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 मोबाइल फोन, 3 एचपी लैपटॉप और 1 एप्पल आईपैड बरामद किया है। चोरी में इस्तेमाल की गई दो स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 6 नवंबर की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नितिन दास, अभिषेक थापा, योगेंद्र उर्फ दीपक और रोहन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का एक अन्य साथी संदीप भी वारदात में शामिल था, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पूर्व में भी चोरी के मामलों में आपराधिक इतिहास सामने आया है।
#रिपोट पवन लिंगवाल
#Cobra News UK | ऋषिकेश
#follower #highlightseveryone #rishikeshbreking