
#hanumangarh | नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, 24 अगस्त को 20 सीटों पर लग सकती है मुहर
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की संभावित उम्मीदवारों की सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार 24 अगस्त को करीब 20 वार्डों में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है। फिलहाल सामने आ रही संभावित सूची में 11 वार्डों के नाम चर्चा में हैं। हालांकि उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा पार्टी स्तर पर होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
◆ संभावित उम्मीदवारों की सूची ◆
1. वार्ड नंबर 1 – बलविंदर कौर बराड़, पुत्र ( अपारजोत बराड़ )
2. वार्ड नंबर 17 – हिमांशु महर्षि
3. वार्ड नंबर 15 – नगीना बाई
4. वार्ड नंबर 48 – अंजना जैन, पत्नी गौरव जैन
5. वार्ड नंबर 18 – मीना चावला
6. वार्ड नंबर 16 – सोनू मीणा या कमल अग्रवाल
7. वार्ड नंबर 50 – जीतू सोनी या सुरेंद्र यादव
8. वार्ड नंबर 44 – नितिन कुमार बंसल
9. वार्ड नंबर 10 – परितोष कुमार
10. वार्ड नंबर 13 – सुमित्रा पारीक, पुत्र ( आशीष पारीक )
11. वार्ड नंबर 30 – शिमला मेहंदीरत्ता, पत्नी ( राकेश मेहंदीरत्ता )
सूची में कुछ वार्डों में एक से अधिक नामों पर मंथन चलने की बात सामने आ रही है। खासकर वार्ड नंबर 16 और 50 में संभावित दावेदारों के बीच अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा किए जाने की चर्चा है। हालांकि यह सूची संभावित और चर्चित नामों पर आधारित है, इसलिए अंतिम उम्मीदवारों के नामों में बदलाव संभव है। अब सभी की नजरें 24 अगस्त पर टिकी हैं, जब पार्टी की ओर से करीब 20 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही नगर परिषद चुनाव में स्थानीय स्तर पर राजनीतिक मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
#BreakingNews #hanumangarh #BJPNEWS #BJPGovernment #BJP4IND #jaipur #rajasthan #BJP #nitinnabin Bhajanlal Sharma Bharatiya Janata Party (BJP) Amit Choudhary