
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, देवरिया डिपो में हुआ सम्मान समारोह
Deoria Post रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। देवरिया डिपो में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक विशेष व्यवस्था की गई है।
देवरिया डिपो परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष देवरिया सहित परिवहन निगम के अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ महिलाओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मिठाई खिलाई गई और साड़ी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
इस अवसर पर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही, विधान परिषद सदस्य राजीव मणि, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: देवरिया पोस्ट
#Deoria #DeoriaNews #RakshaBandhan #UPRoadways #FreeBusService #WomenEmpowerment #DeoriaPost #UPNews