गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाने के डीएम के सख्त निर्देश, चीनी की कालाबाजारी पर भी होगी कार्रवाई
#देवरिया, 25 अगस्त।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल लिमिटेड, प्रतापपुर से जुड़े गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए किसानों के बकाये भुगतान में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में मिल के अध्याशी नवीन कुमार ने बताया कि समूह की उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 14 चीनी मिलें संचालित हैं। इन मिलों से भुगतान के बाद प्राप्त होने वाली धनराशि से प्रतापपुर इकाई के शेष गन्ना मूल्य का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।
डीएम ने मिल प्रबंधन को आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कर अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने चीनी की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। चीनी की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रभावी जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और उप संभागीय विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। कार्रवाई के बाद बाजार में चीनी के दामों में कमी आने की जानकारी दी गई।
#Deoria #DeoriaNews #GannaKisan #SugarMill #SugarcanePayment #DeoriaDM #MadhusudanHulgi #UPNews #SugarPrice #DeoriaPost