
सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार, जिले के 7 निजी अस्पताल सूचीबद्ध।
सिविल सर्जन कार्यालय, नवादा में आयोजित सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा श्री रंजीत कुमार ने प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में दुर्घटना की तिथि से सात दिनों की अवधि तक अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए घायल व्यक्ति को अग्रिम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सात सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी घायलों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी घायल व्यक्ति के उपचार में देरी न हो।
*ऐसे मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा*
सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर घायल व्यक्ति को नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल पहुंचाना होगा। अस्पताल में घायल को भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा तथा टीएमएस 2.0 पोर्टल पर ट्रीटमेंट आईडी बनाई जाएगी। दुर्घटना से संबंधित जानकारी पुलिस के ई-डीएआर सिस्टम को भी भेजी जाएगी। इसके बाद पुलिस अधिकारी दुर्घटना, दुर्घटना में मोटर वाहन की संलिप्तता तथा पीड़ित की पहचान का सत्यापन करेंगे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सूची
1. मनोहर मेमोरियल हॉस्पिटल
पता: संगत रोड, रजौली
संपर्क नंबर: 9934690900
2. अभिनव आई केयर सेंटर
पता: स्टेडियम के दक्षिणी गेट संख्या-4 के सामने, नवादा
संपर्क नंबर: 7717706096
3. नेत्र निदान आई हॉस्पिटल
पता: इंटर हाई स्कूल, कन्हाई के पास, नवादा
संपर्क नंबर: 9308806129
4. मेट्रो हॉस्पिटल
पता: पार नवादा, नवादा-गया रोड, नवादा
संपर्क नंबर: 9835066950
5. मेडिकेयर गायनी एवं स्टोन हॉस्पिटल
पता: हॉस्पिटल रोड, सिन्हा भवन, नवादा
संपर्क नंबर: 7992322475
6. धर्मशिला देवी हॉस्पिटल
पता: आईटीआई के पास, केंदुआ, पटना बाईपास, नवादा
संपर्क नंबर: 8809732200
7. आदित्य आई हॉस्पिटल
पता: नवीनगर, वार्ड संख्या-14, हरिश्चंद्र स्टेडियम के पास, गोदापुर, नवादा
संपर्क नंबर: 8789332250
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 22, 2026