ससुराल पक्ष पर पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जालौन। थाना आटा क्षेत्र के एक युवक को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मारपीट के बाद घटना को अंजाम दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज कई अस्पतालों में कराया गया। परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।।
Orai, Jalaun | Jun 5, 2026