करवा चौथ पर निकला चांद, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला व्रत
मोहम्मदी। करवा चौथ के पावन पर्व पर चंद्रमा के दर्शन होते ही सुहागिन महिलाओं के चेहरों पर खुशी छा गई। दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना की।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं ने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस दौरान घरों में उत्साह, श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।