Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

खेत बचाओ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान शुरूः राकेश पटियाल मंडी 02 जून। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) परियोजना के तहत मंडी जिला में खेत बचाओ अभियान का शुभारम्भ कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर से गत दिवस किया गया। परियोजना निदेशक (आत्मा) राकेश पटियाल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 1 जून से 30 जून, 2026 तक यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत बैहल, पस्ता और सदर की रंधाड़ा में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। इसके अंतर्गत किसानों को मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, हरी खाद के उपयोग तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम, किसान गोष्ठियां, प्रशिक्षण शिविर तथा खेत प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर गठित समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि लागत में कमी लाने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख भूमिका निभाएंगे तथा सभी सहभागी संस्थाओं के लिए समन्वयक एवं सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, बागवानी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र तथा आत्मा परियोजना के संयुक्त प्रयासों से अभियान को सफल बनाया जाएगा। साथ ही एचपी-अग्रिस्टैक के अंतर्गत किसानों का पंजीकरण, डिजिटल फसल सर्वेक्षणों का अनुमोदन तथा विभिन्न कृषि योजनाओं से संबंधित कार्य भी अभियान के दौरान प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने का आह्वान भी किया। -0-

Dharmpur, Mandi | Jun 2, 2026

MORE NEWS