
पुलिस के अनुसार, आरोपी हरदेव के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 Negotiable Instruments Act के तहत कुल चार मामले माननीय अदालतों में विचाराधीन हैं। इन मामलों में आरोपी लंबे समय से न्यायालय की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहा था, जिसके चलते संबंधित अदालतों ने उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था।
आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में PNB रोहड़ू बनाम हरदेव, देसराज दिल्टा बनाम हरदेव, सुरेश कुमार बनाम हरदेव शर्मा तथा हरबंस बनाम हरदेव सिंह शामिल हैं। इन सभी मामलों में अदालत की ओर से आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
शिमला पुलिस द्वारा न्यायालयों से उद्घोषित अपराधियों और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत PO Cell उपमंडल रोहड़ू की टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे कोटखाई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय के आदेशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने और कानून से बचकर चल रहे आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयों से उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Dharmpur, Mandi | Nov 10, 2026