
बलिया में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 18 नवंबर से लगेंगे शिविर
#बलिया जिले के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इसमें जिले के किसी भी ब्लॉक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
जिलाधिकारी के अनुसार भर्ती शिविर ब्लॉकवार निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। बेलहरी एवं बांसडीह में 18 व 19 नवंबर, बेरुआरबारी एवं चिलकहर में 20 व 21 नवंबर, दुबहड़ एवं गड़वार में 22 व 23 नवंबर, मनियर एवं हनुमानगंज में 24 व 25 नवंबर तथा नवानगर एवं नगरा में 26 व 27 नवंबर को शिविर लगेगा। इसी क्रम में पंदह एवं रसड़ा में 03 व 04 दिसंबर, सीयर एवं रेवती में 05 व 07 दिसंबर, मुरलीछपरा एवं सोहांव में 08 व 09 दिसंबर तथा बैरिया ब्लॉक में 10 व 11 दिसंबर को भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय एवं भर्ती अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर तथा वजन 56 से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इसके लिए हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास, 170 सेंटीमीटर लंबाई और 19 से 40 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए जौनपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण के बाद विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तैनाती दी जाएगी। कंपनी के अनुसार अभ्यर्थियों को बनारस, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु, नोएडा एवं गुड़गांव सहित विभिन्न शहरों में नौकरी का अवसर मिलेगा। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन एवं बीमा जैसी सुविधाएं देने की बात कही गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित ब्लॉक परिसर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7054726330, 7800406043 एवं 8957008937 पर संपर्क किया जा सकता है।
#बलिया #बलिया_न्यूज #रोजगार_मेला #सुरक्षा_सैनिक_भर्ती #सुपरवाइजर_भर्ती #SISIndia #नौकरी_का_अवसर #युवाओं_को_रोजगार #बलिया_रोजगार #उत्तरप्रदेश_भर्ती