
श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
बस्ती। श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के जनरल मैनेजर वी. के. अय्यर एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पी. पी. मिश्रा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर को तिरंगे रंग के गुब्बारों और सजावट से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सर्जन डॉ. नवीन मौर्या, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमा सा गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अजीज आलम, राम धीरज चौधरी, दुर्गेश चौधरी, अखिलेश त्रिपाठी, हेमंत चौधरी, मनोज चौधरी, अनिल चौधरी, शशि मिश्रा, सुषमा सिंह, सुधीर चौधरी, रमजान सहित बड़ी संख्या में हॉस्पिटल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
Basti, Basti | Aug 15, 2026