
लालगंज में सिक्स लेन पुल निर्माण का ढांचा गिरा, दो लोगों के दबने की सूचना, कई घायल
लालगंज। वैशाली जिले के लालगंज में सिक्स लेन पुल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है। निर्माणाधीन पुल का एक ढांचा अचानक गिर गया, जिसके मलबे में दो लोगों के दबने की सूचना है। वहीं हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।
ढांचा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और मलबे में दबे लोगों की स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
यंग इंडिया न्यूज़ इस घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और घायलों की स्थिति की पुष्टि होने पर अपडेट जारी करेगा।
#लालगंज #वैशाली #हाजीपुर #सिक्सलेनपुल #पुलनिर्माण #निर्माणाधीनपुल #हादसा #बिहार #Vaishali #Lalganj #BreakingNews #BiharNews #YoungIndiaNews