हत्या के प्रयास का आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
बलिया। बांसडीह थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को जान से मारने की नीयत से चाकू व दांव से हमला कर घायल करने के मामले में थाना बांसडीह में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा (25) निवासी रानीबारी पकड़िया को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई। विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
#बलिया #बांसडीह #पुलिसकार्रवाई #हत्या_का_प्रयास #गिरफ्तारी