
बर्न्स लेक के मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे सफीदों के करनजीत मलिकपुर
17 अक्टूबर को होगा मतदान, समर्थकों में उत्साह; मजबूत समुदाय और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया प्रमुख मुद्दा
सफीदों (TIME NEWS 98) सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव मलिकपुर के युवा करनजीत सिंह अब कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित बर्न्स लेक में मेयर पद के चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और करनजीत सिंह को स्थानीय जनता का जोरदार समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है।
करनजीत सिंह मलिकपुर ने अपने चुनावी अभियान में मजबूत समुदाय, स्वच्छ पर्यावरण, रोजगार एवं अधिक अवसर और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी है। उनके अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और बर्न्स लेक को एक मजबूत एवं बेहतर भविष्य की ओर ले जाना
चुनावी प्रचार के दौरान करनजीत सिंह ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए “आपका वोट मायने रखता है” का संदेश दिया है। उनके चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मिलि जानकारी अनुसार बर्न्स लेक में 17 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम को चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। करनजीत सिंह की उम्मीदवारी को लेकर सफीदों क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है
करनजीत सिंह जेजेपी युवा नेता वीरेंद्र सिंह सेखों के भाई हैं। उनके भाई वीरेंद्र सिंह सेखों ने करनजीत सिंह की जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और चुनाव में सकारात्मक परिणाम की पूरी उम्मीद है।
2019 में रोजगार की तलाश में पहुंचे थे बर्न्स लेक
करनजीत सिंह वर्ष 2019 में रोजगार के अवसरों की तलाश में लोअर मेनलैंड के व्यस्त शहरों से दूर बर्न्स लेक पहुंचे थे। उस समय वे सरे में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह ऐसी जगह पर रहना चाहते थे, जहां जीवन शांत और सुकून भरा हो और बर्न्स लेक उन्हें अपनी तलाश के बिल्कुल अनुरूप लगा।
करनजीत सिंह के अनुसार, बर्न्स लेक पहुंचने के बाद स्थानीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बहुत जल्द यह जगह उन्हें अपने घर जैसी लगने लगी। उन्होंने कहा कि बर्न्स लेक उनके अनुभव में सबसे अधिक स्वागत करने वाले समुदायों में से एक है। यहां लोग एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और आपसी सहयोग एवं सामुदायिक भावना देखने को मिलती है।
करनजीत सिंह ने कहा कि बर्न्स लेक समुदाय के प्रति उनका यही लगाव उन्हें मेयर पद के चुनाव में उतरने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि इस समुदाय ने उन्हें कई अवसर दिए हैं और अब वह भी समुदाय के लिए योगदान देना चाहते हैं तथा बर्न्स लेक को मजबूत समुदाय, बेहतर सुविधाओं और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे ले जाने के लिए काम करना चाहते हैं।
Safidon, Jind | Sep 14, 2026