पांकी थाना में #रक्षाबंधन की अनूठी पहल, सुरक्षाकर्मियों की कलाई पर सजी राखी
पांकी। रक्षाबंधन के अवसर पर पांकी थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और सम्मान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. लवली गुप्ता एवं सांसद प्रतिनिधि रीमा शर्मा ने थाना परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि “आप हमारी रक्षा करते हैं और हम आपकी रक्षा के लिए भगवान से कामना करते हैं।” साथ ही सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में एएसआई नवल दुबे, मुंशी परमानंद यादव, सत्यवान कुमार, आरक्षी विकेश गोस्वामी सहित कई जवान मौजूद थे। रक्षाबंधन के इस आयोजन से थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
Panki, Palamu | Aug 28, 2026