Public App Logo
Profile Picture

kamlesh kumar singhaniya

@mo7828886892
5196Followers
1Following
संदिग्ध .APK फाइल डाउनलोड न करने की अपील

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को सचेत एवं सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा Android Package Kit अर्थात .APK फाइल डाउनलोड करने का अनुरोध किया जाता है, तो ऐसी फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

इस प्रकार की संदिग्ध फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल फोन संक्रमित हो सकता है तथा आपके महत्वपूर्ण एवं निजी डेटा के चोरी होने का खतरा हो सकता है।

अतः आमजन सावधान एवं सतर्क रहें तथा किसी भी अज्ञात या संदिग्ध .APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
पांकी में समाजसेवी उमेश यादव ने निजी खर्च से शुरू कराया सड़क मरम्मत कार्य, ग्रामीणों में हर्ष

आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क का इंतजार, बरसात में आवागमन हो रहा था मुश्किल

 इस मार्ग का जल्द से जल्द पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराने की मांग की है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू nis:value=पलामू nis:enabled=true nis:link/> : भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत पांकी पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, सभा को किया संबोधित
<nis:link nis:type=tag nis:id=देवेंद्रनाथमहतो nis:value=देवेंद्रनाथमहतो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखण्ड nis:value=झारखण्ड nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर दो आरोपियों को भेजा जेल
पलामू - लगातार बारिश की वजह से जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को किया गया बंद...
ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 443 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, तस्करी एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पलामू पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम महुरांव में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं भंडारण के संबंध में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा टीम को विधिवत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

कार्रवाई का विवरण

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम महुरांव चौक के समीप जमशेद आलम एवं अली रजा, दोनों पिता–रमजान अंसारी, ग्राम महुरांव, थाना नौडीहा बाजार को आइसर ट्रक संख्या OD14AB 1072 एवं टेम्पू वाहन संख्या BR26PB 2661 से अवैध गांजा उतारते हुए पकड़ा गया।

तत्पश्चात वाहनों ए
पूर्व प्रत्याशी मुमताज खान के बयान पर विधायक का पलटवार!

सकलदीपा छात्रा मामले में डॉ. शशि भूषण मेहता ने क्या कहा?
विकास की बाट जोह रहा केकरगढ़, पक्की सड़क का अब भी इंतजार

रोड नहीं तो वोट नहीं” के बाद भी अधूरा वादा, सड़क को तरस रहे केकरगढ़ के ग्रामीण

बरसात में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल, पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण परेशान
<nis:link nis:type=tag nis:id=dcpalamu nis:value=dcpalamu nis:enabled=true nis:link/>
पांकी थाना में <nis:link nis:type=tag nis:id=रक्षाबंधन nis:value=रक्षाबंधन nis:enabled=true nis:link/> की अनूठी पहल, सुरक्षाकर्मियों की कलाई पर सजी राखी

पांकी। रक्षाबंधन के अवसर पर पांकी थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और सम्मान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. लवली गुप्ता एवं सांसद प्रतिनिधि रीमा शर्मा ने थाना परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि “आप हमारी रक्षा करते हैं और हम आपकी रक्षा के लिए भगवान से कामना करते हैं।” साथ ही सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में एएसआई नवल दुबे, मुंशी परमानंद यादव, सत्यवान कुमार, आरक्षी विकेश गोस्वामी सहित कई जवान मौजूद थे। रक्षाबंधन के इस आयोजन से थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
पलामू– पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 26 अगस्त को सदाबह नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कार से अलग-अलग ब्रांड की 2520 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार चालक साहिद अंसारी को गिरफ्तार किया।पूछताछ के बाद निरंजन कुमार मेहता को भी पकड़ा गया। उसके घर से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। पुलिस ने कार और मोबाइल भी जब्त किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू: nis:value=पलामू: nis:enabled=true nis:link/> पिपराटांड़ में 960 ग्राम तरल अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

पांकी (पलामू)। पलामू पुलिस के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन सफाया के तहत नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को लेस्लीगंज (पांकी) एसडीपीओ के नेतृत्व में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को 960 ग्राम तरल अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर अमानत नदी बैराज के पास कार्रवाई की गई। मौके से तितलंगी गांव निवासी करीब 22 वर्षीय स्नोज भुइयां, पिता विदेशी भुइयां को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 960 ग्राम अफीम (तरल रूप में) बरामद हुई।

इस संबंध में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या 46/2026, दिनांक 26 अगस्त 2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 17(b)/18(c) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
स्नोज भुइयां, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता विदेशी भुइयां, ग्राम तितलंगी, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू।

बरामदगी: 960 ग्राम अफीम (तरल रूप में)।

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) सहित पिपराटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
पलामू– मेदिनीनगर टाउन थाना परिसर में नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन एसपी कपिल चौधरी ने किया। इस अवसर पर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सार्जेंट मेजर विमल चंद्रवंशी एवं महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। नए भवन से महिला संबंधी मामलों के निष्पादन एवं पीड़ित महिलाओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पलामू nis:value=पलामू nis:enabled=true nis:link/> सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सखी मंडल की दीदी ने उपायुक्त को राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपायुक्त ने फीता काटकर एवं राखी का प्रदर्शन कर बिक्री केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की जा रही राखियां स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस राखी बिक्री केंद्र के साथ-साथ अपने नजदीकी संकुल से भी सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखियां खरीदें और स्थानीय महिला समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सखी मंडल की दीदियों द्वारा कुल 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में जिले के तीन प्रखंडों—लेस्लीगंज, पड़वा एवं नावाबाजार—में सखी मंडल की दीदियों द्वारा राखी का निर्माण किया जा रहा है। निर्मित राखियों की बिक्री जिले के सभी प्रखंडों में संकुल के माध्यम से की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सखी मंडल की दीदियों के उत्पाद पहुंच सकें।

 *स्थानीय हुनर को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर* 

डीसी श्री शेखावत ने कहा कि सखी मंडल की दीदियां विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को सशक्त कर रही हैं। उनके द्वारा निर्मित राखियों को बाजार उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिलेवासियों से स्थानीय स्तर पर तैयार इन राखियों को प्राथमिकता देने की अपील की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, इमरान अहमद, मिथिलेश कुमार, अख्तर अंसारी, अवकेश खलखो, शेखर लाल एवं बीपीओ सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=dcpalamu nis:value=dcpalamu nis:enabled=true nis:link/>
पलामू - गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम तिरौंधा में अंकित कुमार सिंह नाम का व्यक्ति अपना दुकान में मादक पदार्थ (गांजा) रखा हुआ है जिसे बिक्री करता है। प्राप्त सुचना के संबंध में वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुचित किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय लेस्लीगंज के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित टीम के साथ सरकारी वाहन से थाना से प्रस्थान किया। ग्राम तिरौंधा में अंकित कुमार सिह उम्र-19 वर्ष पिता-दिलिप सिंह का दुकान का पता लगाकर पहुंचा। अंकित कुमार सिंह के दुकान का तलाशी लिया गया तलाशी के क्रम में अंकित कुमार सिंह के दुकान में एक काला पोलिथिन मे 490 ग्राम गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ रखा पाया गया जिसे बरामद किया गया। बरामदगी के पश्चात गांजा को विधिवत जप्त किया गया था अंकित कुमार सिंह पिता-दिलिप सिंह ग्राम-तिराँधा थाना-तरहसी जिला-पलामू को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अंकित कुमार सिंह उम्र-19 वर्ष पिता-दिलिप सिंह ग्राम-तिराँधा थाना-तरहसी जिला-पलामू ।

बरामदगी -

1. अभियुक्त के दुकान से एक काला पोलिथिन मे 490 ग्राम गांजा

आपराधिक इतिहास-

1. तरहसी थाना कांड सं0-40/25 दिनांक-17/05/2025 धारा-126 (2)/115(2)/324(2)/352/351(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता।

छापामारी मे शामिल सदस्य

1. श्री प्रशांत कुमार-02 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय लेस्लीगंज

2. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी राजेश रंजन

3. पु०अ०नि० अनन्त कुमार सिंह

4. स०अ०नि० महताब आलम

5. हव० टोकन गोप

6. आ0/13 चन्दन कुमार दुबे

7. चा०आ० मनोज कुमार यादव
ऑपरेशन सफाया" के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कार्बाइन तथा सात गोली के साथ तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार ऑपरेशन सफाया के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) श्री प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में पांकी थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 22.08.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी हथियार के बल पर एक व्यापारी से लूटपाट करने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पांकी थाना क्षेत्र के बराज से उत्तर, ग्राम बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे टोला कोलवा में पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध अपराधकर्मियों को पकड़ लिया गया।
तलाशी के क्रम में उनके पास से अवैध हथियार मिलें। जिसके पश्चात तीनों अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गई।

*बरामदगी*
* अवैध देशी कारबाइन–01
*  लोहे का एक मैगजीन
* 07 जिंदा गोली एवं 01 खोखा
* 02 मोटरसाइकिल
* 03 मोबाइल फोन

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सुभन गंझू, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता बासुदेव गंझू।
2. सकिंद्र गंझू, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता बिशु गंझू।
3. सुमन यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता सुधीर यादव, सभी ग्राम सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पांकी थाना कांड संख्या 138/2026, दिनांक 22.08.2026, धारा 310(4)/310(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

*पूर्व आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध चतरा एवं हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

*छापामारी दल*
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) श्री प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय, पु०अ०नि० रंजीत कुमार, स०अ०नि० अमित कुमार उपाध्याय एवं पांकी थाना सशस्त्र बल, पलामू शामिल रहे।
====================
*पुलिस अधीक्षक,*
*पलामू*
पांकी में बिक रही गंदे पानी की बोतलें!
खुदरा दुकानदारों तक पहुंच रहा विभिन्न कंपनियों का पानी और कोल्ड ड्रिंक।
मामले की जांच की मांग।।
पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पांकी, पलामू। पांकी थाना क्षेत्र के मतुली गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त पुत्र संतोष सिंह उर्फ संतु सिंह (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पांकी थाना कांड संख्या 133/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/238 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में मतुली, रागनियाटांड़ निवासी संतोष सिंह उर्फ संतु सिंह, पिता स्व. जगतपाल सिंह, को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
पांच किलोग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

 पांकी: पीपराटांड़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोरोदीरी गांव के खांखर टोला स्थित स्कूल के पास से 05किलोग्राम अफीम के दो तस्करों कमल यादव व जयश्री यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों पांकी थाना क्षेत्र के बेडरूम गांव निवासी हैं। पीपराटांड़ थाना परिसर में लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार व थाना प्रभारी नीलेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। है आगे भी आपरेशन प्रहार एवं सफाया के तहत यह कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार दोनों तस्करों को थाना कांड संख्या 45/2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> RK+2 उच्च विद्यालय के मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

पांकी (पलामू): पांकी आरके+2 उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में किक मारकर मैच का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लवली गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, रामचरितर सिंह, शिक्षक कपिल देव सिंह, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह, खेल समिति के सदस्य आवेश कुमार, निरंजन सिंह, प्रेमचंद सिंह, यशवंत सिंह, मुकेश सिंह और पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता nis:value=स्वतंत्रता nis:enabled=true nis:link/> दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
घर-घर <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> अभियान के तहत पांकी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

पांकी, पलामू: <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> के अवसर पर चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को पांकी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा के माध्यम से लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता शत्रुध्न सिंह, , चुनमुन पांडे, श्याम नंदन ओझा, शंकर प्रसाद, राजेंद्र यादव, अक्षय कुमार, अजय सिंह शिक्षक, रोशन सिंह, यशवंत सिंह कुंदन सिंह सहित कई लोग शामिल थे
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> के सकलदीपा में झारखंड के प्रथम मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी पंचायत महासभा का किए संबोधित। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=आदिवासी nis:value=आदिवासी nis:enabled=true nis:link/> पीड़ित परिवार को उचित जांच कर न्याय दिलाने की मांग।
<nis:link nis:type=tag nis:id=झारखण्ड nis:value=झारखण्ड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=babulalmarandi nis:value=BabulalMarandi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी: nis:value=पांकी: nis:enabled=true nis:link/> में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, झारखंड बंद का दिखा असर

पांकी (पलामू): झारखंड विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की घटना के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का पांकी में भी असर देखने को मिला।
बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांकी कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर दिया और आवागमन को रोककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सड़क जाम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
भाकपा माले के नेता आर. एन. सिंह का निधन

<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी। nis:value=पांकी। nis:enabled=true nis:link/> पांकी प्रखंड के करार पंचायत के करार गांव के निवासी रामनरेश सिंह उर्फ (आर.एन. सिंह), की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण रांची रामप्यारी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे भाकपा माले के राज्य कमिटी के सदस्य एवं पलामू जिला कमिटी के सचिव रहे और जीवनभर गरीबों, मजदूरों, किसानों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पांकी nis:value=पांकी nis:enabled=true nis:link/> में मुमताज अहमद खान ने की निष्पक्ष जांच की मांग।