
पीटीएस 8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिन्दवाड़ा में 15वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह 5 जून को
=============================================================
पीटीएस 8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिन्दवाड़ा में 15वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत परेड समारोह 5 जून 2026 शुक्रवार को आयोजित किया गया है। समारोह प्रात: 8 बजे से 8वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड छिन्दवाड़ा में संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शस्त्र बल पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र.) श्री चंचल शेखर (भा.पु.से.) होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी, निरीक्षण, शपथ ग्रहण, दीक्षांत परेड, प्रशिक्षण प्रतिवेदन वाचन, पुरस्कार वितरण एवं उद्बोधन किया जाएगा।
पीटीएस 8वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा की सेनानी सुश्री निवेदिता गुप्ता (भा.पु.से.)ने बताया कि मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 08.00 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं परेड द्वारा सलामी दी जाएगी। प्रात: 08.02 बजे परेड निरीक्षण, प्रात: 08.06 बजे निशान टोली की कार्यवाही व शपथ ग्रहण, प्रात: 08.20 बजे दीक्षांत परेड तथा समीक्षा क्रम, प्रात: 08.40 बजे प्रशिक्षण प्रतिवेदन वाचन, प्रात: 08.45 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक वितरण, प्रात: 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन, प्रात: 09.15 बजे पील ऑफ (निष्क्रमण), प्रात: 09.25 बजे बैण्ड डिस्प्ले, प्रात: 09.35 बजे आभार प्रदर्शन, प्रात: 09.40 बजे पौधारोपण कार्यक्रम एवं प्रात: 09.55 बजे स्वल्पाहार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के लिए ड्रेस कोड रिव्यू ऑर्डर 'बी' (क्रॉस बेल्ट, पी कैप) निर्धारित किया गया है, जबकि कर्मचारी जनरल परेड ड्रेस धारण करेंगे।