🚨 आदित्यपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव!
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास के समीप गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर 8 से 10 अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में कमर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस सनसनीखेज वारदात ने स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
#Adityapur #Seraikela #Jharkhand #CrimeNews #BreakingNews #Firing #Gamharia #PoliceInvestigation