बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर सरकार का स्पष्टीकरण
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शिक्षा ऋण कम किए जाने की खबर को सरकार ने तथ्य से परे बताया है।
📌 अब 2 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से और 2 से 4 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से उपलब्ध होगी।
🎓 इसके अलावा पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के जरिए विद्यार्थियों को 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिल सकेगा।
💰 योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹886 करोड़ के व्यय की स्वीकृति थी, जबकि 2026-27 में ₹950 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में ₹64 करोड़ अधिक।
सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता के विकल्प घटे नहीं, बल्कि बढ़े हैं।
#Bihar #StudentCreditCard #EducationLoan #BiharGovernment #TirhutNews
Bihar, India | Aug 21, 2026