‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ से महिलाओं को आर्थिक संबल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पात्र महिला श्रमिकों को ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत महिलाएं अपनी पसंद की ई-रिक्शा कंपनी चुनकर बैंक से ऋण ले सकती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए Shramev Jayate App या वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा च्वाइस सेंटर या श्रम कार्यालय में भी आवेदन किया जा सकता है।