जिला न्यायालय कोण्डागांव में राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोण्डागांव एवं परिवार न्यायालय परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी ने जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया। परिवार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चंद्रा तथा किशोर न्याय बोर्ड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के पश्चात न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालयीन कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। समारोह में न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते