हमीरपुर पुलिस की PO Cell को बड़ी सफलता, उद्घोषित अपराधी अमर नाथ गिरफ्तार
बड़सर चौक से दबोचा आरोपी, चेक बाउंस के दो मामलों में था वांछित
हमीरपुर
हमीरपुर पुलिस की PO Cell ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बिलासपुर जिले के झंडूता तहसील के भगतपुर निवासी अमर नाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेक बाउंस से जुड़े दो मामलों में वांछित था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना बड़सर में वर्ष 2019 के दो निजी शिकायत मामले (Private Complaint No. 05/19 और 07/19) धारा 138, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दर्ज थे। न्यायालय JMFC बड़सर ने आरोपी को 27 जुलाई, 2024 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।