
अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान युपी के जिला मथुरा गांव कोसी कलां हाल किरायेदार सैनी कालोनी बांस रोड धारूहेड़ा निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 82 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 20 जून को पुलिस को सूचना मिली थी की दीपक निवासी सैनी कालोनी बांस रोड धारूहेड़ा नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह अभी ट्रक युनियन के पास नशीला पदार्थ गांजा बेचने के लिए खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक निवासी गांव गांव कोसी कलां जिला मथुरा युपी हाल किरायेदार सैनी कालोनी बांस रोड धारूहेड़ा बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 82 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
Rewari, Rewari | Jun 21, 2026